Gumla: मुरली बगीचा तालाब के पास ब्राउन शुगर का धंधा, पुलिस ने युवक को दबोचा

Updated at :13 May 2026 7:43 PM
विज्ञापन
Gumla News

थाने में गिरफ्तार आरोपी

Gumla: गुमला के मुरली बगीचा तालाब इलाके में ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है. दो आरोपी भाग गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

दुर्जय पासवान
Gumla: गुमला में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शहर के मुरली बगीचा तालाब के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे गिरोह पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है. हालांकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. गिरफ्तार आरोपी के पास से 21.72 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया है. मामले को लेकर गुमला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार युवक की पहचान कुम्हार ढलान निवासी 23 वर्षीय नंदलाल साहू उर्फ डब्लू के रूप में हुई है.

पुलिस ने छापेमारी कर एक को पकड़ा

फरार आरोपियों में मेन रोड निवासी ऋषभ और कलिगा निवासी कुंदन का नाम सामने आया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब छह बजे गुमला थाना प्रभारी विनय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरली बगीचा तालाब के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और सनहा दर्ज कर अनुमंडल पदाधिकारी से मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति की मांग की गयी. इसके बाद एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, अंचल अधिकारी हरिश कुमार, पुअनि कुंदन चौधरी और सशस्त्र बल के जवानों की संयुक्त छापेमारी टीम गठित की गयी.

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी

टीम मुरली बगीचा तालाब पहुंची. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद तीनों युवक भागने लगे. जवानों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया. जबकि दो अन्य फरार हो गये. मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी पुअनि अखिलेश कुमार ठाकुर को सौंपी गयी है. पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें…

गुमला: ग्रामीणों ने शिवालया कंपनी को चेताया, कहा- जबरन सड़क बनाई तो हाईकोर्ट जाएंगे

गुमला में गुलछर्रे उड़ा रहे थे एसआई मनोज पासवान, अश्लील वीडियो वायरल होने पर चले गए जेल

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola