प्रभात खबर की पहल पर लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर, एक सप्ताह बाद लौटी बिजली

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का उदघाटन करते सुनील | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर की पहल पर प्रखंड मुख्यालय के हरिजन मोहल्ला में 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बिजली की समस्या से बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड मुख्यालय स्थित हरिजन मोहल्ला में प्रभात खबर की पहल पर 100 केवी का नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया. ट्रांसफार्मर का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि सुनील रवि ने फीता काटकर किया. नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद हरिजन मोहल्ला, बाजार टांड़ और दर्जी मोहल्ला में बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक सप्ताह से बिजली के बिना रह रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था. इसके कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गयी थी. उमस और गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी. बच्चों की पढ़ाई के साथ घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा था.

बिजली विभाग से समन्वय कर उपलब्ध कराया ट्रांसफार्मर

समस्या की जानकारी मिलने के बाद प्रभात खबर प्रतिनिधि ने बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर नया 100 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की पहल की. इसके बाद ट्रांसफार्मर लगाया गया और बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी.इस कार्य में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा, समाजसेवी संजय गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, सुदामा केशरी, शिव केशरी और सुजीत रवि का भी सहयोग रहा.

बिजली लौटने से ग्रामीणों में खुशी

ट्रांसफार्मर लगने के बाद तीन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है. लोगों ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया. मौके पर वार्ड सदस्य शिवचरण बारला, मनोहर लाल, रतनलाल टिबडेवाल, विनोद केशरी, प्रवीण साहू, बजरंग भूषण, खलील मियां, विनोद साहू समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola