ईद मिलादुन्नबी पर 300 बच्चों ने पेश की नात-ख्वानी, सामाजिक व पत्रकारिता क्षेत्र के लोग हुए सम्मानित
मोमेंटो देकर सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network
गुमला के इस्लामपुर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर फाइट क्लब द्वारा नात-ख्वानी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया.
गुमला. ईद मिलादुन्नबी के मौके पर फाइट क्लब इस्लामपुर द्वारा आयोजित नात ख्वानी व सम्मान कार्यक्रम मुस्लिम बहुल क्षेत्र में खूब सराहा गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों द्वारा नात-ख्वानी एवं तकरीर की प्रस्तुति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित व प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम में लगभग 300 छोटे छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति के माध्यम से पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के जीवन एवं संदेशों को सामने रखा.
आपके शहर में
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में शहर की विभिन्न मस्जिदों के इमाम एवं मुअज्जिन को सम्मानित किया गया. इसके अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए कलीम अख्तर, आले हसन लड्डन एवं सहयोग फाउंडेशन को सम्मानित किया गया. बेहतर संगठनात्मक कार्य के लिए बज्म-ए-रब्बानी ट्रस्ट को उम्दा तंजीम का सम्मान प्रदान किया गया. कार्यक्रम में श्रेष्ठ वक्ता का सम्मान नायाब अत्तारी को दिया गया. वहीं पत्रकारिता एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में योगदान के लिए बेस्ट रिपोर्टर का सम्मान आफताब अंजुम, वीडियो एडिटर का सम्मान आकिब तथा बेस्ट ब्लॉगर के रूप में रिजवान, फवाद, सैम एवं दिलशाद को सम्मानित किया गया.
पूरी टीम की मेहनत रंग लायी : रिज़वान
कार्यक्रम का निर्देशन व संचालक रिजवान असदकी ने कहा कि यह कार्यक्रम जो सफलता के पायदान तक पहुंचा है. इसमें पूरी टीम की मेहनत का शामिल है. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी सदस्य पिंटू, नावेद, साजिद, सहबाज, आदिल, जावेद, नन्हे, शाबाब सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ये रहे उपस्थित
मौके पर मौलाना इनाम रब्बानी, खातिब व इमाम जामा मस्जिद, हाफिज शहीद रब्बानी, इमाम मोती मस्जिद, मौलाना कसीदा राजा, इमाम कादरी मस्जिद, महफूज कुरैशी, अजहर रब्बानी, मोहम्मद शादाब, तहसील रब्बानी, सफदर रब्बानी, राकेश शर्मा, बबलू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए