राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में गुमला का जलवा, नीरज और प्रीति ने जीते कांस्य पदक
कुश्ती चैंपियनशिप के खिलाड़ियों का स्वागत | Prabhat Khabar Network
उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में गुमला के नीरज मांझी और प्रीति टोप्पो ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है.
गुमला. उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में गुमला जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक हासिल किये. प्रतियोगिता में गुमला स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया. प्रतियोगिता में गुमला के रौशन कुमार साहू (एसएस हाई स्कूल गुमला), नीरज मांझी, प्रीति रोसा टोप्पो (संत पत्रिक स्कूल गुमला) और मोनिका टोप्पो ने हिस्सा लिया.
आपके शहर में
खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. नीरज मांझी और प्रीति रोस टोप्पो ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गुमला के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. गुमला स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक सैयद जुन्नू रेन ने कहा कि अकादमी के खिलाड़ी गुमला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं और जिले के अलग-अलग विद्यालयों में अध्ययनरत हैं.
सीमित संसाधनों के बावजूद इन खिलाड़ियों में प्रतिभा और मेहनत की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि अकादमी के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, ग्रेपलिंग और कॉम्बैट स्पोर्ट्स में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं. हाल में काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है.
गुमला लौटने पर अकादमी की ओर से खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया. इस अवसर पर कलीम अख्तर, गोवर्धन बड़ाइक, साहब वसीम, जैस्मिन लुगुन, प्रदीप तिर्की, क्रिस्टीना टोप्पो, असर आबदीन, तौसीफ और रोहित उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए