सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों तक पहुंचेगी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2018 4:28 AM
बरहरवा : भारतीय स्टेट बैंक में तीन चोर बैंक परिसर में मुख्य गेट का ताला तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया था. अंदर प्रवेश करने के बाद वहां मौजूद दर्जन भर ताले को काटते हुए चोरों ने बैंक परिसर में जम कर उत्पात मचाया. चोरों के हाथ एक एलसीडी के अलावा और कुछ भी नहीं लगा. […]
बरहरवा : भारतीय स्टेट बैंक में तीन चोर बैंक परिसर में मुख्य गेट का ताला तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया था. अंदर प्रवेश करने के बाद वहां मौजूद दर्जन भर ताले को काटते हुए चोरों ने बैंक परिसर में जम कर उत्पात मचाया. चोरों के हाथ एक एलसीडी के अलावा और कुछ भी नहीं लगा. गुरुवार सुबह करीब आठ बजे कॉलेज कर्मियों ने देखा कि बैंक के मुख्य गेट का ताला टूटा है. इसकी सूचना दूरभाष पर शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश सिन्हा को दी. इसके बाद शाखा प्रबंधक बैंक पहुंचे.
बैंक पहुंचने के बाद वे मुख्य दरवाजे से होकर अंदर पहुंचे तो देखा कि बैंक के कई लॉक टूटे हैं. चोरों ने सामान को इधर-उधर कर दिया है. पर कैश और लॉकर तक चोर नहीं पहुंच पाये हैं. शाखा प्रबंधक ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी. इस पर बरहरवा इंस्पेक्टर उपेंद्र राय, थाना प्रभारी विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की छानबीन की. शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश सिन्हा के लिखित आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










