घर के ऊपर गुजरा 440 वोल्ट तार की चपेट में आने से गर्भवती बेहोश

Updated:
विज्ञापन
घर के ऊपर गुजरा 440 वोल्ट तार की चपेट में आने से गर्भवती बेहोश

सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

विज्ञापन

साहिबगंज

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर मठिया निवासी मोहम्मद अब्दुल इस्लाम की 23 वर्षीय पत्नी सुलेहा खातून बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. बताया जा रहा है कि घर के ऊपर से गुजर रहे 440 वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार झटका लगा, जिसके बाद वह मूर्छित होकर गिर पड़ीं. परिजनों की सहायता से उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा ने प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में सुलेहा खातून के पति अब्दुल इस्लाम ने बताया कि उनकी पत्नी किसी काम से घर की छत पर गयी थीं. इसी दौरान अचानक उनके सिर के बाल बिजली के तार से सट गये, जिससे उन्हें तेज करंट लग गया और वह बेहोश हो गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली तार को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को लिखित सूचना दी गयी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि गांव में इस प्रकार की घटनाएं आये दिन होती रहती हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. वहीं, सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि घायल महिला गर्भवती हैं. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola