हर घर टीकाकरण अभियान के तहत 1667 बकरियों का पीपीआर टीकाकरण

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 25 May 2026 10:51 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

डिवॉर्मिंग अभियान के माध्यम से 1345 बकरियों को भी किया गया रोगमुक्त करने का प्रयास

विज्ञापन

तालझारी

हर घर टीकाकरण अभियान के तहत जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस साहिबगंज के आह्वान पर तालझारी प्रखंड के विभिन्न गांवों में प्रशिक्षित पशु सखियों द्वारा बकरियों का पीपीआर टीकाकरण एवं डिवॉर्मिंग कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया. प्रथम चरण 19 मई 2026 तथा द्वितीय चरण 24 मई 2026 को संपन्न हुआ. अभियान के दौरान कुल 1667 बकरियों का पीपीआर टीकाकरण तथा 1345 बकरियों का डिवॉर्मिंग किया गया. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सरफराज नवाज ने बताया कि पीपीआर जैसी संक्रामक बीमारी से बकरियों की मृत्यु दर बढ़ जाती है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर टीकाकरण एवं डिवॉर्मिंग अत्यंत आवश्यक है. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड स्तरीय जेएसएलपीएस कर्मियों, एफटीसी कृष्कांत रक्षित, सभी सीसी, पीआरपी एवं कैडरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी के सहयोग और समर्पण से अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जा सका. जेएसएलपीएस द्वारा संचालित यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन विकास, आजीविका संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola