स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, प्रोटीन व फाइबर जरूरी

Updated:
विज्ञापन
स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, प्रोटीन व फाइबर जरूरी

मॉडल कॉलेज राजमहल में लगा हेल्थ कैंप, फिजियोथेरेपिस्ट ने उपचार पद्धतियों से कराया अवगत

विज्ञापन

राजमहल

एनएसएस के तत्वावधान में मॉडल कॉलेज राजमहल में सोमवार को स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हर्ष कुमार का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हर्ष कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से मानव शरीर की संरचना, गंभीर बीमारियों के कारण तथा उनके उपचार की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और उनके समाधान भी बताये. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, प्रोटीन एवं फाइबर का सेवन अत्यंत आवश्यक है. साथ ही उन्होंने एक्यूप्रेशर एवं नस-नाड़ियों के माध्यम से उपचार की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि शरीर के विभिन्न बिंदुओं पर दबाव देकर कई बीमारियों का उपचार संभव है. मौके पर डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी, डॉ. देवब्रत, डॉ. राजकुमार साहा एवं डॉ. सुब्रत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमजान अली ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola