सूखा पेड़ नहीं काटा गया तो कर देंगे स्कूल में तालाबंदी
बोरियो : हिमालयन एकेडमी स्कूल परिसर में गुरुवार को अभिभावकों ने वन विभाग के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन करते हुए दुर्घटना को न्यौता दे रहा सूखा पेड़ को अविलंब काटने की मांग की है. अभिभावकों ने बताया कि पेड़ कभी भी गिर सकता है. जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. स्कूल में सैकड़ों […]
बोरियो : हिमालयन एकेडमी स्कूल परिसर में गुरुवार को अभिभावकों ने वन विभाग के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन करते हुए दुर्घटना को न्यौता दे रहा सूखा पेड़ को अविलंब काटने की मांग की है. अभिभावकों ने बताया कि पेड़ कभी भी गिर सकता है. जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. स्कूल में सैकड़ों बच्चे नामांकित हैं. बताया कि इस बाबत स्कूल प्रबंधन की ओर से डीएफओ को लिखित आवेदन देकर पेड़ कटाने की मांग की गयी थी. बावजूद कोई पहल नहीं की गयी.
आपके शहर में
मालूम हो कि पिछले दिनों रांगा के पास ऑटो पर पेड़ की डाली गिर जाने से दो की जान चली गयी थी. अभिभावक श्रीकांत रक्षित, मुजफर अंसारी, जहांगीर अंसारी, डॉ प्रमोद ईशर, इरशाद अंसारी मनोज दास, रामचंद्र साह, लक्ष्मण साह, एमपी महतो ने कहा कि अगर पेड़ नहीं काटा जाता है तो स्कूल में ताला बंद कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए