12 मार्च को नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण

Updated:
विज्ञापन
12 मार्च को नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण

साहिबगंज नगर परिषद में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी

विज्ञापन

साहिबगंज. नगर निकाय चुनाव 2026 शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. साहिबगंज नगर परिषद में 28 वार्डों में से 23 वार्डों के पार्षद चुनाव के माध्यम से निर्वाचित हुए हैं, जबकि 5 वार्डों के पार्षद निर्विरोध चुने गये हैं. नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान विजयी हुए हैं. वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए पार्षदों ने सर्वसम्मति से वार्ड पार्षद विनीता देवी को चुना है. दोनों पदों पर औपचारिक मुहर 12 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में लगायी जाएगी. इस दिन नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षद विधिवत शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कार्यालय की तैयारियां भी तेज कर दी गयी हैं. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बैठने के लिए बनाये गए चेंबर की मरम्मत करायी जा रही है. साथ ही कार्यालय परिसर में सफाई और रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है, ताकि नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए कार्यभार संभालना सुविधाजनक हो. नगर परिषद की पहली बैठक के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इसी सभागार में नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों की औपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. इस संबंध में सिटी मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह और कार्यालय तैयारियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद के कार्य नियमित रूप से शुरू हो जाएंगे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola