घर में ही फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Author Abdhesh singh|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज के महाराजपुर में 25 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के जाने के बाद से वह तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

साहिबगंज तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर मीनाबाजार धनबाद भट्टा निवासी विश्वनाथ मंडल के पुत्र पांचू मंडल (25) ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. भाई अंगद मंडल ने बताया कि हमलोग घर पर नहीं थे. सुबह सात बजे पता चला तो आये. हमलोग का सात भाई हैं, जिसमे पांचू मंडल पांचवें नंबर पर था. केरल समेत अन्य प्रदेश में जाकर रोजगार करता था. चार माह पूर्व घर वापस आया था. छह माह पहले उसकी पत्नी घर से भाग गयी थी. कई बार समझौता हुआ. केस हुआ था. फिर उसके बाद पत्नी मायके जाकर रहने लगी. घर में पांचू अकेले रहकर खाता कमाता था. सुबह सात बजे पता चला कि पांचू के रूम का भीतर से दरवाजा बंद है. पांचू लूंगी का फंदा बनाकर बांस से लटका मिला. दरवाजा खोलकर निकाला गया. पुलिस सदर अस्पताल लेकर आयी, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पांचू की एक बेटी लगभग तीन वर्ष की है. मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया, जहां सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola