आरपीजी स्काई क्लब रिजॉर्ट एंड बार का शुभारंभ, स्विमिंग पूल से पार्टी फंक्शन तक एक ही छत के नीचे

Updated:
विज्ञापन

आरपीजी स्काइ क्लब का उद्घाटन करती अतिथि | Prabhat Khabar Network

राजमहल में RPG स्काई क्लब रिजॉर्ट एंड बार का उद्घाटन. स्विमिंग पूल, मिनी पार्क, म्यूजिक, रूम व पार्टी की सुविधाओं का अनुभव करें.

विज्ञापन

मंगलहाट : राजमहल प्रखंड क्षेत्र में राजमहल-मंगलहाट मुख्य एनएच-80 सड़क के निकट जौनाबाद में बुधवार की देर शाम राजेंद्र प्रसाद गुप्ता आरपीजी स्काई क्लब रिजॉर्ट एंड बार का उद्घाटन किया गया. स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी निर्मला देवी, साहब गुप्ता, रवि गुप्ता, प्रीति गुप्ता और निवेदिता कुमारी सहित गुप्ता परिवार के सदस्यों ने फीता काटकर उद्घाटन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
आरपीजी स्काइ क्लब का उद्घाटन करती अतिथि | Prabhat Khabar Network
आरपीजी स्काइ क्लब | Prabhat Khabar Network

जनप्रतिनिधियों का हुआ स्वागत

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह भाजपा उपाध्यक्ष राजेश मंडल, मंगलहाट के जेएमएम नेता अजय दास सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों का गुप्ता परिवार की ओर से स्वागत किया गया.

आधुनिक सुविधाओं से लैस क्लब

रिजॉर्ट ओनर साहब गुप्ता एवं उनकी पत्नी निवेदिता कुमारी ने बताया कि रिजॉर्ट बार एंड स्काई क्लब को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है. उन्होंने बताया कि रिजॉर्ट की स्थापना 15 जनवरी 2025 को की गई थी. इसका उद्देश्य परिवारों को एक साथ समय बिताने का अवसर उपलब्ध कराना है.

पार्टी से लेकर मनोरंजन तक सुविधा

स्काई क्लब में स्विमिंग पूल, मिनी पार्क, म्यूजिक, रूम, वर्किंग एरिया और बच्चों के खेलने-कूदने के लिए सामग्री उपलब्ध है. पार्टी फंक्शन, बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी सहित अन्य आयोजनों के लिए भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

साफ-सफाई और सुरक्षा पर जोर

रिजॉर्ट में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है. वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है. मनोरंजन के साथ-साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रखा गया है. मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola