जलजमाव से स्थायी राहत की कवायद, नगर आयुक्त ने किया स्थलों का निरीक्षण
जनसमस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण | Prabhat Khabar Network
नगर आयुक्त ने जलजमाव वाले स्थलों का निरीक्षण किया. विकास कार्यों में तेजी और स्थायी समाधान का वादा, नागरिकों को जल्द राहत की उम्मीद.
नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गुरुवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया.
आपके शहर में
महिला कॉलेज के पास विकास का खाका
महिला कॉलेज के समीप स्थल का निरीक्षण कर क्षेत्र के समुचित विकास की दिशा में मिट्टी भराई, नाला निर्माण, वेंडिंग जोन सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य कराये जाने को लेकर स्थल की स्थिति का जायजा लिया गया.
गांधी पथ पर जलजमाव का निरीक्षण
नगर आयुक्त ने गांधी पथ में नोकिया केयर से दहलान चौक तक हो रहे जलजमाव की स्थिति का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए नाला निर्माण की निविदा प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है. कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.
समय पर काम पूरा करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने संबंधित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने को कहा.
अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के नगर प्रबंधक, रोकड़पाल, कनीय अभियंता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, बुडको के कनीय अभियंता, आरसीडी के कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए