हम दो, हमारे दो का संदेश आज भी प्रासंगिक : डीडीसी

Author Abdhesh singh|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

. | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज में जनसंख्या स्थिरता पखवारा का शुभारंभ हुआ। डीडीसी ने छोटे परिवार को सुखी परिवार का आधार बताते हुए परिवार नियोजन के महत्व पर जोर दिया।

विज्ञापन

साहिबगंज. विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरता पखवारा-2026 के तहत 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले विशेष अभियान का शुभारंभ शनिवार को सदर अस्पताल, साहिबगंज में डीडीसी सतीश चंद्रा एवं सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामदेव पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसमें सदर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महमूद आलम, डीएस डॉ देवेश कुमार, डॉ केशव कृष्णा, परिवार नियोजन परामर्शदाता संजय राम, विभिन्न प्रखंडों के जीएनएम, एएनएम, सहिया, सहिया साथी, योग्य दंपती व बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. इस अवसर पर अधिकारियों ने परिवार नियोजन जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो अभियान अवधि में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन और जनसंख्या स्थिरता के प्रति जागरूक करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीडीसी ने कहा कि "हम दो, हमारे दो " का संदेश आज भी प्रासंगिक है. बढ़ती जनसंख्या विकास की गति को प्रभावित करती है, इसलिए हर परिवार को परिवार नियोजन अपनाकर छोटे एवं संतुलित परिवार की अवधारणा को स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि "छोटा परिवार, सुखी परिवार " स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है. सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण मृत्यु दर में कमी आयी है. लोगों की औसत आयु बढ़ी है. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से अधिक से अधिक योग्य दंपतियों तक पहुंचकर परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जीएनएम, एएनएम, सहिया साथी एवं सहियाओं को सम्मानित किया गया. योग्य दंपतियों को नयी पहल किट प्रदान की गयी. परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों, जन्मांतराल और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की जानकारी दी गयी. नुक्कड़ नाटक और विशेष स्टॉल के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया. प्रथम दिन दो महिलाओं के बंध्याकरण, एक पुरुष नसबंदी का पंजीकरण तथा 40 लोगों के बीच कंडोम, माला-एन एवं इसी पिल का वितरण किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola