कोटालपोखर ग्रामीण जलापूर्ति योजना एक साल से बंद, पेयजल संकट

Updated:
विज्ञापन
कोटालपोखर ग्रामीण जलापूर्ति योजना एक साल से बंद, पेयजल संकट

पानी टंकी निर्माण में काम करने वाले कुछ मजदूरों का मजदूरी भुगतान है बकाया

विज्ञापन

बरहरवा

प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर ग्रामीण जलापूर्ति योजना पिछले एक साल से बंद है, जिस कारण लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है. लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पीएचइडी की ओर से कोटालपोखर देहात में पानी टंकी का निर्माण कराया गया है. पूरे कोटालपोखर बाजार में पाइपलाइन भी बिछाया गया है. पूर्व में इस पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पानी की सप्लाई किया जाता था, लेकिन पिछले 1 साल से यह जलापूर्ति योजना बंद पड़ी है. जानकारी के अनुसार, उक्त पानी टंकी का संचालन समिति द्वारा सही तरीके से नहीं किया जा रहा है. वहीं, पानी टंकी में काम करने वाले कुछ मजदूरों का मजदूरी भुगतान बकाया है. इस कारण मजदूर इसमें काम करना नहीं चाहते हैं. विभाग की ओर से संचालन समिति बनाने को लेकर पहल किया गया, लेकिन अभी तक इसका सकारात्मक परिणाम धरातल पर नहीं दिख रहा है. वहीं, योजना के बंद हो जाने से कई स्थानों पर पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. कई जगहों पर पानी भी लीक होता है.

गुमानी नदी से आता है पानी

कोटालपोखर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए गुमानी नदी के श्रीकुंड बाजार पठान टोली के पास एक बड़ा वाटर हाउस के लिए बोरिंग की गयी है, जहां से पाइपलाइन के माध्यम से कोटालपोखर में बनी पानी टंकी में पानी पहुंचता है. और फिर वहां से फिल्टर होने के बाद घर-घर पानी पहुंचता है, लेकिन यह पूरा प्रोसेस पिछले एक साल से बंद पड़ा है.

पाकुड़ विधायक ने जलापूर्ति योजना को लेकर विधानसभा को भेजा निवेदन

पाकुड़ विधायक निसात आलम ने बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर ग्रामीण जलापूर्ति योजना पिछले एक वर्ष से बंद रहने व ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिलने को लेकर झारखंड विधानसभा को निवेदन पत्र भेजा है. विधायक ने बताया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि जलापूर्ति योजना पिछले एक साल से ठप पड़ी है, जबकि यह योजना सरकार ने पूर्ण कर ग्रामीणों के लिए सौंप दिया है. विभागीय लापरवाही के कारण यह योजना बंद पड़ी है. उन्होंने पूरे मामले को लेकर विभागीय मंत्री व सचिव से इस संबंध में वार्ता भी की है. विधायक ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उक्त योजना को चालू करने को लेकर जल्द पहल करते हुए लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola