बेटे की हत्या की खबर सुनकर पिता भी चल बसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:43 PM
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज तीर टोला निवासी लालू यादव को गोली मार की हत्या कर देने की खबर को सुन कर बीमार पिता गोपाल यादव 58 वर्ष का भी निधन हो गया. काफी दिनों से वे बीमार थे और उनका इलाज सूरत के अस्पताल में चल रहा था. पुत्र लालू यादव की […]
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज तीर टोला निवासी लालू यादव को गोली मार की हत्या कर देने की खबर को सुन कर बीमार पिता गोपाल यादव 58 वर्ष का भी निधन हो गया. काफी दिनों से वे बीमार थे और उनका इलाज सूरत के अस्पताल में चल रहा था. पुत्र लालू यादव की मौत की खबर उन्हें दूरभाष पर दिया गया था.
बेटे की हत्या की खबर सुन कर ट्रेन से माता-पिता व अन्य लोग साहिबगंज आ रहे थे इसी क्रम मे पटना पहुंचने के क्रम में पिता गोपाल यादव की मौत हो गई. इसकी खबर जब साहिबगंज पहुंची तो यहां भी पूरे गांव मे मातमी सन्नाटा छा गया. लालू की चाची शंकुतला देवी ने बताया कि शव को निजी वाहन से साहिबगंज लाया जा रहा है. जहां अंतिम संस्कार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










