ताला तोड़ कर हजारों की संपत्ति चोरी

Updated at : 02 Nov 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
ताला तोड़ कर हजारों की संपत्ति चोरी

बरहरवा : थाना क्षेत्र के बरहरवा बंगालीपाड़ा स्थित लक्खी कर्मकार के घर में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा घर का लगभग आठ दरवाजे के ताले को तोड़ कर घर में रखे अलमीरा को तोड़ कर बेशकीमती कपड़े, नगर आठ हजार रुपये के अलावे बरतन व अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी है. […]

विज्ञापन

बरहरवा : थाना क्षेत्र के बरहरवा बंगालीपाड़ा स्थित लक्खी कर्मकार के घर में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा घर का लगभग आठ दरवाजे के ताले को तोड़ कर घर में रखे अलमीरा को तोड़ कर बेशकीमती कपड़े, नगर आठ हजार रुपये के अलावे बरतन व अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी है. जानकारी के अनुसार गृह स्वामी लक्खी कर्मकार डॉक्टर से इलाज कराने को लेकर मंगलवार को भागलपुर गये हुए थे. इसी दौरान बंद घरों का ताला तोड़ कर चोरी कर ली गयी है.

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी गृह स्वामी लक्खी कर्मकार के घर का ताला तोड़ कर लाखों नकद रुपये व जेवरात की चोरी चोरों द्वारा की गयी थी. थाने में लिखित शिकायत किये जाने के बावजूद भी उक्त मामले का उद्घाटन आज तक नहीं हो पाया है. उनके घरों में यह दूसरी चोरी की वारदात है. इस घटना से बरहरवा बाजारवासियों में काफी दहशत है. इधर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है. मौखिक जानकारी दी गयी है उसी आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola