विभाग बेमन, नहीं हो रहा मनोरोगी का इलाज

साहिबगंज : साहिबगंज जिला आदिवासी बहुल जिला होने के कारण गरीबी अधिक है. जिले में न तो कल-कारखाने हैं और न ही उद्योग व व्यापार. इसलिए झारखंड सरकार के द्वारा जिला मुख्यालय के जिला सदर अस्पताल परिसर में मन: चिकित्सालय खोलने का प्रस्ताव राज्य स्वास्थ्य विभाग ने 2010 में लिया और 2011 में मन: चिकित्सालय […]
साहिबगंज : साहिबगंज जिला आदिवासी बहुल जिला होने के कारण गरीबी अधिक है. जिले में न तो कल-कारखाने हैं और न ही उद्योग व व्यापार. इसलिए झारखंड सरकार के द्वारा जिला मुख्यालय के जिला सदर अस्पताल परिसर में मन: चिकित्सालय खोलने का प्रस्ताव राज्य स्वास्थ्य विभाग ने 2010 में लिया और 2011 में मन: चिकित्सालय का भवन बन कर तैयार हो गया. लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि छह वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक न तो अस्पताल चालू हुआ न ही एक भी मरीज का इलाज हो सका.
वर्तमान समय में रख-रखाव के अभाव में मन: चिकित्सालय का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है. सारे खिड़की दरवाजे व वायरिंग क्षतिग्रस्त हो गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




