IPL 2026 के लिए Airtel का नया ₹48 वाला प्लान, फ्री JioHotstar के साथ मिलेगा डेटा

Published by : Shivani Shah Updated At : 31 Mar 2026 10:12 PM

विज्ञापन

एयरटेल रिचार्ज प्लान

IPL 2026 का एक भी मैच कोई भी मिस नहीं करना चाहता. ऐसे में Bharti Airtel ने यूजर्स के लिए एक सस्ता और काम का प्लान लॉन्च किया है. ₹48 के इस प्लान में न सिर्फ डेटा मिलता है, बल्कि JioHotstar का एक्सेस भी, जिससे आप आराम से लाइव IPL का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel के करोड़ों यूजर्स हैं. अपने करोड़ों यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए कंपनी कई प्लान्स पेश करते रहती है. ऐसे में IPL 2026 को देखते हुए कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह एक डेटा वाउचर है, जिसमें डेटा के साथ OTT का फायदा भी मिल रहा है. इसकी कीमत सिर्फ 48 रुपये है. खास बात यह है कि कंपनी इस प्लान में डेटा के साथ OTT का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दे रही है. आइए जानते हैं इस प्लान में क्या-क्या मिलेगा.

क्या मिलेगा 48 रुपये वाले प्लान में?

Airtel अपने नए प्लान में यूजर्स को 1GB 4G डेटा दे रही है. इसके साथ ही JioHotstar Mobile का 1 महीने का सब्सक्रिप्शन भी कंपनी दे रही है. यह 1 महीने की वैलिडिटी ऑफर करता है. हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग-मैसेजिंग और डेली डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. ऐसे में यह प्लान उन यूजर्स के लिए काम का है, जिन्हें सस्ते में IPL 2026 लाइव देखना है. 50 रुपये से कम में यूजर्स आराम से पूरे महीने जियोहॉटस्टार का फायदा उठा सकते हैं.

अन्य प्लान्स में भी मिलता है OTT फायदा

Airtel का यह अकेला प्लान नहीं है, जिसमें JioHotstar मिलता है. कंपनी के 195 रुपये, 279 रुपये और 361 रुपये वाले प्लान्स में भी यह सुविधा दी जा रही है. खास बात यह है कि 279 रुपये वाले प्लान में Netflix और ZEE5 का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है और इसकी वैलिडिटी 1 महीने की होती है. ऐसे में यूजर्स अपने जरूरत के हिसाब से अपने लिए प्लान चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel के नये प्लान में रोजाना 3GB डेटा और Amazon Prime फ्री

यह भी पढ़ें: Airtel वापस से लाया ₹399 वाला प्लान, अब मिलेगा 5G डेटा और OTT का कॉम्बो

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola