तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू ने किया था मन:
Updated at : 29 Oct 2017 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

चिकित्सालय का उदघाटन साहिबगंज : साहिबगंज जिला सदर अस्पताल परिसर में बने मन: चिकित्सालय का उदघाटन सूबे के तत्कालीन स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के मंत्री हेमलाल मुर्मू ने बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम की उपस्थिति में छह अगस्त 2011 को किया गया था. एक माह के अंदर मन: चिकित्सालय में मन: रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति […]
विज्ञापन
चिकित्सालय का उदघाटन
साहिबगंज : साहिबगंज जिला सदर अस्पताल परिसर में बने मन: चिकित्सालय का उदघाटन सूबे के तत्कालीन स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के मंत्री हेमलाल मुर्मू ने बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम की उपस्थिति में छह अगस्त 2011 को किया गया था. एक माह के अंदर मन: चिकित्सालय में मन: रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति कर दिया जायेगा. अस्पताल के खुलने से अब पूरे संताल परगना के मन: रोग से ग्रसित मरीजों का इलाज इसी अस्पताल में होगा. लोगों को इलाज कराने के लिए अब बाहर नहीं जाना होगा, लेकिन हुआ ढाक के तीन पात छह वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो डॉक्टरों की प्रतिनियुक्त हुई और ना ही एक भी मरीज का इलाज हो पाया.
संप के छह जिलों के लोगों को मिलता लाभ : साहिबगंज सदर अस्पताल में बने मन: चिकित्सालय से संताल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज जिले के रोगियों को चिकित्सा का लाभ मिलता, लेकिन न तो राज्य सरकार न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे हैं.
जिले के मन: रोग से ग्रसित मरीज रांची व पश्चिम बंगाल जाते हैं इलाज कराने : साहिबगंज व आसपास जिले के मन: रोग से ग्रसित मरीज अपना इलाज कराने को लेकर राजधानी रांची व पश्चिम बंगाल के ब्रहमपुर व वर्द्धमान जाते हैं. बाहर जा कर इलाज कराने में जिले के मरीजों व उनके परिजनों का पैसा तो खर्च होता है, साथ ही काफी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है. अगर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मन: रोग विशेषज्ञ की प्रतिनियुक्त मन: चिकित्सालय में कर दिया जाता है तो साहिबगंज ही नहीं पूरे संताल परगना के मनोरोगी को लाभ मिलेगा.
पूर्व वार्ड पार्षद
जिला अस्पताल परिसर में मन: चिकित्सालय का उदघाटन 2011 में ही स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू ने किया था, लेकिन आज तक मन: चिकित्सालय चालू नहीं हो पाया. अगर स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि ध्यान दे तो मन: चिकित्सालय चालू हो जायेगा और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा.
पूनम किरण चौरसिया, वार्ड पार्षद
क्या कहते हैं लोग
मन: चिकित्सालय का उदघाटन तो हो गया, लेकिन छह वर्ष बीत जाने के बाद भी अस्पताल चालू नहीं हो पाना जिले के लिए दुर्भाग्य की बात है. प्रशासन व जनप्रतिनिधि जनहित को ध्यान में रख मन: चिकित्सालय को चालू करवाये.
गोपाल चौखानी, व्यवसायी
मन: चिकित्सालय के उदघाटन होने के बाद लोगो को आस जगी थी कि अब जिले के मनोरोगी को इलाज स्थानीय स्तर पर होगा. लोगों को बाहर जाना नहीं पड़ेगा, लेकिन लोगों को आज तक मन: चिकित्सालय का लाभ नहीं मिल पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




