जिला मुख्यालय से टूट गया दर्जनों गांवों का संपर्क

साहिबगंज : साहिबगंज में गंगा नदी विकराल रूप धारण कर लिया है. गंगा का जल स्तर लाल रेखा में 38 सेमी ऊपर बह रही है. वहीं दर्जनों गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. इस कारण दियारा के लोग नाव के सहारे शहर आ जा रहे हैं. केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी […]
साहिबगंज : साहिबगंज में गंगा नदी विकराल रूप धारण कर लिया है. गंगा का जल स्तर लाल रेखा में 38 सेमी ऊपर बह रही है. वहीं दर्जनों गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. इस कारण दियारा के लोग नाव के सहारे शहर आ जा रहे हैं. केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी रंजीत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह छह बजे गंगा का जल स्तर 27.63 मीटर मापा गया,
जो खतरे के निशान से 38 सेमी ऊपर है. वहीं शनिवार को सुबह छह बजे का फोरकास्ट 27.69 प्राप्त हुआ है. उन्होंने बताया कि बक्सर, पटना, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज व फरक्का सभी साइड पर गंगा का जल स्तर बढ़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




