लैपटॉप चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 15 Aug 2017 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
लैपटॉप चोरी मामले में एक गिरफ्तार

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर गांव में रविवार रात्रि पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के एक पुराने मामले के आरोपित आयेश शेख को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित युवक को सोमवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार उधवा के एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर एक लैपटॉप, सीपीयू व अन्य सामग्री […]

विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर गांव में रविवार रात्रि पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के एक पुराने मामले के आरोपित आयेश शेख को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित युवक को सोमवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार उधवा के एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर एक लैपटॉप, सीपीयू व अन्य सामग्री की चोरी का मामला थाना कांड संख्या 286/15 में दर्ज किया गया था. जिसमें पश्चिम बंगाल के कालियाचक थाना अंतर्गत मोथाबाड़ी निवासी शेर अली शेख का पुत्र आयेश शेख को आरोपित बनाया गया है.

आयेश शेख पिछले कुछ समय से राधानगर थाना क्षेत्र के आकुनबोना स्थित अपने ससुराल में रह रहा था. रविवार को फुदकीपुर गांव में किसी रिश्तेदार के घर आया था. गुप्त सूचना पर थाना पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को आयेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में राधानगर थाना के सअनि रमेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola