Video: अरे ये क्या हो गया! लुंगी एनगिडी की शानदार गेंद, चकमा खा गए निकोलस पूरन

लुंगी एनगिडी की गेंद पर बोल्ड हुए निकोलस पूरन, Pic- Screenshot/X (IPL)
Lungi Ngidi Bowled Nicholas Pooran: आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपनी जादुई गेंद से निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया. पूरन इस स्लोअर यॉर्कर को बिल्कुल समझ नहीं पाए. दिल्ली की घातक गेंदबाजी के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम केवल 141 रन पर सिमट गई.
Highlights
Lungi Ngidi Bowled Nicholas Pooran: आईपीएल 2026 के 5वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने लखनऊ की टीम का बुरा हाल कर दिया है. लखनऊ की पूरी टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई. इस पारी के दौरान मैच में सबसे बड़ा आकर्षण निकोलस पूरन का विकेट रहा. दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने पूरन को एक बेहद शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर अपनी टीम को एक बहुत बड़ी सफलता दिलाई.
पूरन को समझ नहीं आई एनगिडी की गेंद
निकोलस पूरन अपनी आक्रामक और तेज बैटिंग के लिए पहचाने जाते हैं. वह क्रीज पर टिक कर खेल रहे थे और पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे. पूरन 8 गेंदों का सामना करके 7 रन बना चुके थे. इसी बीच लुंगी एनगिडी ने एक स्लोअर यॉर्कर गेंद फेंकी. इस गेंद ने पूरन को पूरी तरह से सदमे में डाल दिया और वह कुछ भी समझ नहीं पाए.
स्टंप्स में जा घुसी परफेक्ट लेंथ डिलीवरी
लुंगी एनगिडी की तरफ से फेंकी गई यह गेंद इस सीजन की सबसे तगड़ी गेंदों में से एक मानी जा रही है. यह एक एकदम परफेक्ट लेंथ डिलीवरी थी. गेंद टप्पा खाने के बाद बहुत तेजी से अंदर की तरफ आई. पूरन इस गेंद को सिर्फ डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन गेंद की गति और उसके मूवमेंट के सामने पूरन एकदम बेबस नजर आए. गेंद सीधे उनके बल्ले को बीट करते हुए स्टंप्स में जा घुसी.
Through the defence 😯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
🎥 Lungi Ngidi foxes Nicholas Pooran with his brilliance 🔥
Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/7RQyWsBUhA
LSG की बेहद खराब शुरुआत
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग शुरू की थी. टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत रन आउट का शिकार होकर पवेलियन लौट गए. टीम को पहला बड़ा झटका केवल 19 रन के स्कोर पर ही लग गया. इसके बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका. टीम के लिए अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. इसके साथ ही मिचेल मार्श ने 35 रन की उपयोगी पारी खेली.
दिल्ली के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी. लुंगी एनगिडी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में 27 रन दिए और 3 अहम विकेट चटकाए. उनके साथ ही टी नटराजन ने भी चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने चार ओवर में 31 रन खर्च किए और दो विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें-
LSG vs DC: ऋषभ पंत के साथ हुआ धोखा, बिना गलती के लौटना पड़ा पवेलियन
बस हो गया… डीपीएल की दुश्मनी IPL में खत्म, पंत ने नीतीश राणा और दिगवेश राठी को मिलाया
मैं सिर्फ पानी पिलाने वाला… टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का छलका दर्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




