झामुमो ने फूंका सीएम का पुतला

Updated at : 14 Aug 2017 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने फूंका सीएम का पुतला

साहिबगंज : झामुमो ने रविवार संध्या छह बजे स्टेशन चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. पुतला दहन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष एन इस्लाम ने की. मौके पर जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव उर्फ फिरोज ने कहा कि सत्ता के गुरूर में जबरन धर्म स्वतंत्र विधेयक 2017 तथा भूमि अर्जन पुनर्वास व पुन:स्थापन में […]

विज्ञापन
साहिबगंज : झामुमो ने रविवार संध्या छह बजे स्टेशन चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. पुतला दहन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष एन इस्लाम ने की.
मौके पर जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव उर्फ फिरोज ने कहा कि सत्ता के गुरूर में जबरन धर्म स्वतंत्र विधेयक 2017 तथा भूमि अर्जन पुनर्वास व पुन:स्थापन में उचित प्रतिकार तथा प्रदर्शित का अधिकार झारखंड संशोधन विधेयक पास कराया गया है. यह भोली-भाली जनता के साथ धोखा है. जिसको लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. सभी लोग रघुवर दास हाय हाय, मुख्यमंत्री मुरदाबाद के नारे लगा रहे थे.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एन इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, जेम्स किस्कू, सरफराज आलम, मुकलेशूर रहमान, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मंटा मंडल, दिनेश पासवान, दिनेश सिंह, शाहजहा अंसारी, मनोज तांती, सकिर अहमद अंसारी, अाफताब आलम, रजा आलम, उमेश पांडेय, आदित्य ओझा, चंद्रप्रकाश ओझा, सागर शर्मा, सरोज कुमार, सोनू ओझा, पिंटू यादव, अमर चटर्जी, अनिकेत मिश्रा, राहुल यादव, सियाराम यादव, कपिलदेव दास सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola