आपदा के दौरान घबरायें नहीं मुसीबत का करें सामना: एसपी

Updated at : 14 Aug 2017 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
आपदा के दौरान घबरायें नहीं मुसीबत का करें सामना: एसपी

फरक्का : लगातार हो रही बारिश व संभावित बाढ़ को देखते हुए एसपी मुकेश कुमार ने भरतपुर हाइ स्कूल परिसर में आम जनता व पुलिस पदाधिकारियों के साथ जागरुकता सभा का आयोजन किया. एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में लगातार बारिश होने व जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न […]

विज्ञापन
फरक्का : लगातार हो रही बारिश व संभावित बाढ़ को देखते हुए एसपी मुकेश कुमार ने भरतपुर हाइ स्कूल परिसर में आम जनता व पुलिस पदाधिकारियों के साथ जागरुकता सभा का आयोजन किया. एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में लगातार बारिश होने व जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
उन्होंने लोगों से कहा कि आपदा के समय जनता घबरायें नहीं, पुलिस प्रशासन हर संभव लोगों की मदद को तैयार है. उन्होंने यह भी अपील किया कि मुसीबत में फंसे लोगों की मदद में आम लोग भी सहयोग करें. कहा कि छोटे नाव में क्षमता से अधिक लोग न बैठें. नाव में सुरक्षा संबंधी सामान जरूर रखें, सक्षम मांझी के बगैर नाव न चलायें. इस दौरान एसपी श्री कुमार ने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola