साहिबगंज का उत्पाती हाथी कलभिठा के जंगल में हुआ दफन

Updated at : 13 Aug 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज का उत्पाती हाथी कलभिठा के जंगल में हुआ दफन

शुक्रवार को हंटर नवाब ने हाथी को मार गिराया था साहिबगंज : पिछले छह माह से क्षेत्र में उत्पात मचा कर 11 लोगों को मौत की नींद सुलानेवाला हाथी शनिवार को तालझारी प्रखंड के कलभिठा पहाड़ के जंगल में दफन कर दिया गया. इससे पहले शुक्रवार की शाम 5.42 बजे हैदराबाद से आये हंटर नवाब […]

विज्ञापन

शुक्रवार को हंटर नवाब ने हाथी को मार गिराया था

साहिबगंज : पिछले छह माह से क्षेत्र में उत्पात मचा कर 11 लोगों को मौत की नींद सुलानेवाला हाथी शनिवार को तालझारी प्रखंड के कलभिठा पहाड़ के जंगल में दफन कर दिया गया. इससे पहले शुक्रवार की शाम 5.42 बजे हैदराबाद से आये हंटर नवाब शहफत अली खान ने हाथी को गाेली मारी थी. क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक दुमका सह कैप्चरिंग समिति के अध्यक्ष सत्यजीत सिंह ने हाथी के मारे जाने की पुष्टि शनिवार को की.
साहिबगंज का उत्पाती हाथी…
उन्होंने कहा : साहिबगंज वन प्रमंडल ने हैदराबाद से हंटर नवाब को हाथी को मारने के लिए बुलाया था. इस अभियान में हंटर नवाब के साथ कैप्चरिंग समिति के अध्यक्ष सह आरसीसीएफ सत्यजीत सिंह, उपाध्यक्ष सह वन संरक्षक दुमका एनके सिंह, सदस्य सह भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान रांची के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार, सचिव सह सदस्य साहिबगंज डीएफओ मनीष तिवारी, साहिबगंज के पशु चिकित्सक डॉ सतीश एवं डॉ उदय कुमार मेहता, उत्तर प्रदेश के छह महावतों की टीम व बाकुड़ा व बिहार के हाथी भगाओ दस्ता के सदस्य व संप प्रमंडल के सभी जिलों के पदाधिकारी व वन कर्मी लगे थे.
वहीं पहाड़ों पर ही रांची से आये पशु चिकित्सक डॉ अजय कुमार व साहिबगंज के दो पशु चिकित्सक द्वारा हाथी का पोस्टमार्टम किया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी के दोनों दांतों को कटवा कर सुरक्षित रख लिया. इसके बाद जेसीबी मंगवा कर पहाड़ पर ही मृत हाथी को दफना दिया गया.
दफन से पहले हुआ पोस्टमार्टम
दांत को निकाल कर सुरक्षित रखा गया
हाथी को मारने में यूपी के छह महावतों की टीम, बाकुड़ा व बिहार के हाथी भगाओ दस्ता के सदस्य भी लगे थे
जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट, वाॅर्डन व छात्र नायिकाएं पायी गयीं दोषी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola