देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

तीनपहाड़/ राजमहल : तीनपहाड़ ओपी थाना क्षेत्र के दरला गांव में देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ ग्रामीणों ने शनिवार को एक युवक को बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने बंधक बना कर इसकी सूचना तीनपहाड़ ओपी पुलिस को दी. तीनपहाड़ ओपी प्रभारी अश्लोक सिंह मौके पर पहुंच कर देशी कट्टा के साथ युवक […]
तीनपहाड़/ राजमहल : तीनपहाड़ ओपी थाना क्षेत्र के दरला गांव में देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ ग्रामीणों ने शनिवार को एक युवक को बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने बंधक बना कर इसकी सूचना तीनपहाड़ ओपी पुलिस को दी. तीनपहाड़ ओपी प्रभारी अश्लोक सिंह मौके पर पहुंच कर देशी कट्टा के साथ युवक को हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक बाबूपुर निवासी मिथुन महतो दरला गांव में पुलिया के समीप एक बकरी को धक्का मार दिया था. जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया. इसके बाद युवक वहां से चला गया. कुछ देर बाद घर से वापस लौट कर मिथुन ने देसी कट्टा से फायरिंग करने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को धर दबोचा. ग्रामीणों से बंधक मुक्त करा कर युवक को राजमहल थाना ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




