गंगा का जल स्तर बढ़ा, कई इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

साहिबगंज : गंगा पूरे उफान पर है. गंगा का जल स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है. बाढ़ का पानी फैलने से सदर प्रखंड के रामपुर दियारा, कारगिल, लाल बथानी, मुसहरी टोला, शाहमोहम्मत टोला, हाजीपुर टोला, शोभनपुर मुसलिम टोला, सतभैया टोला, दुर्गास्थान टोला, छटू सिंह टोला, पासवान टोला सहित कई दियारा के गांव जिला मुख्यालय […]
साहिबगंज : गंगा पूरे उफान पर है. गंगा का जल स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है. बाढ़ का पानी फैलने से सदर प्रखंड के रामपुर दियारा, कारगिल, लाल बथानी, मुसहरी टोला, शाहमोहम्मत टोला, हाजीपुर टोला, शोभनपुर मुसलिम टोला, सतभैया टोला, दुर्गास्थान टोला, छटू सिंह टोला, पासवान टोला सहित कई दियारा के गांव जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. वहीं अब दियारा में रहने वाले लोगों के लिए भोजन व आवास बड़ी समस्या बन गयी है. दूसरी ओर गांव के विद्यालय भी सुरक्षित नहीं है
इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी रंजीत मिश्रा ने बताया कि गंगा का जल स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है. शुक्रवार की सुबह छह बजे गंगा का जल स्तर 27.22 मापा गया है. जो चेतावनी रेखा 27.25 से तीन सेमी नीचे बह रही है. उन्होंने बताया अगले 24 घंटे में गंगा का जल स्तर और बढ़ने का अनुमान है. वहीं जिला प्रशासन ने भी बाढ़ से निबटने के लिए तैयारी में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




