दो हजार जुुर्माना वसूली पर लगेगी रोक
Updated at : 26 Jul 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक . वार्ड सदस्यों ने किया विरोध, नपं अध्यक्ष ने विभाग को भेजा पत्र, कहा नप बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षदों ने टैक्स वसूली के नाम पर दो हजार रुपये का विलंब शुल्क वसूलने का विरोध कर दिया है. इसे देखते हुए नपं अध्यक्ष ने जुर्माने की राशि कम करने को लेकर नगर विभाग […]
विज्ञापन
बैठक . वार्ड सदस्यों ने किया विरोध, नपं अध्यक्ष ने विभाग को भेजा पत्र, कहा
नप बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षदों ने टैक्स वसूली के नाम पर दो हजार रुपये का विलंब शुल्क वसूलने का विरोध कर दिया है. इसे देखते हुए नपं अध्यक्ष ने जुर्माने की राशि कम करने को लेकर नगर विभाग को पत्र भेजा है.
साहिबगंज : नगर पर्षद बोर्ड की बैठक में मंगलवार को कार्यालय सभागार में हुई. अध्यक्षता नप अध्यक्ष राजेश प्रसाद गोंड़ ने किया. इसमें 31 मई की बैठक की संपुष्टि की गयी. इसी दौरान वार्ड पार्षदों ने टैक्स वसूली में विलंब शुल्क के नाम पर दो हजार का जुर्माना लेेने का विरोध किया. अध्यक्ष ने भी सहमति जताते दो हजार रुपये जुर्माना पर रोक लगाने नगर विकास को पत्र लिखने की बात कही. कहा कि जुर्माना को संशोधित कर कम राशि वालों पर 500 रुपये व अधिक राशि वालों पर 1000 का जुर्माना विभाग वसूले. वही वार्ड पार्षद आजाद हुसैन ने ईदगाह में पेवर्स ब्लॉक बिछाने की मांग की. जिसे अध्यक्ष ने योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया.
वहीं शहर में प्रस्तावित नाला सड़क निर्माण हेतु निविदा निकालने पर सहमति बनी. वहीं शहर के कुछ सड़के जो खराब है और मरम्मत की आवश्यकता है तो उस पर डस्ट डालने का निर्णय लिया. वहीं स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की समीक्षा की गयी. सफाई सामग्री की क्रय हेतु आवंटित राशि 30,10,000 रुपये से करने व छह ट्रैक्टर, पानी ट्रैक्टर विभाग को पत्र भेजा जायेगा. वर्ष 2016-17 में आवास निर्माण का लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु अब तक 156 लोगों का आवास निर्माण कार्य जारी है. मौके पर उपाध्यक्ष विनिता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी रामनरेश सोनी, सिटी मैनेजर अमर लकड़ा, मनीष कुमार, नुरजहां बीबी, चेतन भरतिया, पुनम किरण चौरसिया, प्रेमलता टुडू, मरजीना खातून सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
500 से 1000 तक जुर्माना वसूलने का भेजा गया प्रस्ताव
31 मार्च से पूर्व जमा सैफ पर नहीं लगेगा जुर्माना : विधायक
31 मार्च से पूर्व जिन लोगों ने नगरपालिका में सैफ का फॉर्म जमा कर दिया है, उन लोगों को अब जुर्माने के तौर पर 200 रुपये नहीं देना पड़ेगा. यह बात राजमहल के विधायक अनंत कुमार ओझा ने मंगलवार की देर शाम दूरभाष पर प्रभात खबर से कही. श्री ओझा ने कहा कि इस मसले पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से वार्ता की गयी. बताया कि साहिबगंज शहर में जुर्माना को लेकर गरीब जनता के बीच जिस प्रकार दुविधा की स्थिति बनी हुई है, उससे गरीब जनता काफी मायूस हैं. इसकी शिकायत मैंने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से की है. इस पर सीपी सिंह ने नगर पर्षद को तत्काल यह आदेश दिया कि 31 मार्च से पूर्व जिन्होंने भी अपना सैफ फॉर्म जमा कर दिया है और उनका पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया है वैसे लोगों को 31 जुलाई तक जुर्माना नहीं लगेगा.
31 मार्च से पूर्व सैफ का फॉर्म जमा करने वालों के लिये विभागीय मंत्री का निर्देश प्राप्त हुआ है. वैसे लोगों से जुर्माने की राशि नहीं ली जायेगी. इसके साथ-साथ दोषियों का रिपोर्ट मांगा गया है. मंगलवार से पोर्टल पर से जुर्माना का कॉलम भी हटा दिया गया है.
राम नरेश सोनी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, साहिबगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




