सरकार व संगठन दोनों एक-दूसरे के पूरक
Updated at : 24 Jul 2017 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

आयोजन.भाजपा किसान मोरचा के जिला कार्य समिति की बैठक में पहुंचे मंत्री रणधीर सिंह, कहा जिला कार्य समिति की बैठक में संगठन मजबूत बनाने व विस्तार पर जोर दिया गया. वहीं बैठक में कृषि मंत्री रणधीर सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीर है . बरहरवा : भाजपा किसान […]
विज्ञापन
आयोजन.भाजपा किसान मोरचा के जिला कार्य समिति की बैठक में पहुंचे मंत्री रणधीर सिंह, कहा
जिला कार्य समिति की बैठक में संगठन मजबूत बनाने व विस्तार पर जोर दिया गया. वहीं बैठक में कृषि मंत्री रणधीर सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीर है .
बरहरवा : भाजपा किसान मोरचा की ओर से रविवार को जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता मोरचा के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने की. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तसवीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के कृषि व पशुपालन मंत्री रणधीर सिंह, विशिष्ट अतिथि किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिश्वर सिंह, अनंत ओझा उपस्थित हुए. कार्यसमिति में संगठन के विस्तार व मजबूती को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी है.
जिले के सभी 15 मंडल के मंडल अध्यक्ष के अलावे उनकी पूरी कमेटी उपस्थित हुई. कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि सरकार और संगठन दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं. कहा, संताल परगना को कृषि हब बनाने के लिये सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है. वहीं सभा को भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष टुनु उपाध्याय, प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह राणा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, पूर्व प्रदेश मंत्री कमल भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष पांचु सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नजीबुल हक, प्रदीप अग्रवाल, गणेश तिवारी, महिला मोरचा के शर्मिला रजक, बीस सूत्री जिला सदस्य कुशमाकर तिवारी, देवदास पाल, बमबम मंडल सहित अन्य ने भी संबोधित किया. मौके पर भाजपा युवा नेता बैकुंठ बिहारी भगत, संत कुमार, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष रमिता तिवारी, टिंकु साहा, विनोद साहा, हरेंद्र साहा, जयदेव रजवाड़, महेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे. बीस सूत्री कमेटी ने किया मंत्री का स्वागत :सूबे के कृषि पशुपालन मंत्री रणधीर सिंह का स्वागत बरहरवा के सीमावर्ती क्षेत्र दुर्गापुर के समीप बीस सूत्री कमेटी ने फुलमाला पहना व बूके प्रदान कर किया. स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को परिचय भी कराया. उक्त मौके पर बीस सूत्री कमेटी के जिला उपाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत साह, पूर्व जिलाध्यक्ष पांचु सिंह, पतना बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन भगत, तपन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




