Dhurandhar 2 की कमाई में गिरावट, 14वें दिन हुआ सबसे कम कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14

रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस कमाई में दूसरे हफ्ते गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने 14वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2, 19 मार्च को रिलीज हुई. इस स्पाई थ्रिलर ने पहले ही हफ्ते (674.17 करोड़ रुपये) में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और अब दूसरे हफ्ते (245.85 करोड़ रुपये) में भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है. फिल्म ने महज 14 दिनों में भारत में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. 14वें दिन का आंकड़ा आपको बताते हैं.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 14वें दिन भी मजबूत पकड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 14वें दिन फिल्म धुरंधर 2 ने 20.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में 920.02 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1,101.47 करोड़ रुपये हो गया है. विदेशों में फिल्म ने 14वें दिन 7.00 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक इसकी कुल विदेशी कमाई 365.00 करोड़ हो गई है. दुनिया भर में मूवी ने अब तक 1,466.47 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

बड़े रिकॉर्ड तोड़ती ‘धुरंधर 2’

धुरंधर 2 ने बहुत कम समय में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं. इस फिल्म ने केजीएफ: चैप्टर 2, आरआरआर और कल्कि 2898 AD जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कमाई को पार कर लिया है.

12वें दिन की कमाई का पूरा हिसाब (डे-वाइज डिटेल)

  • Dhurandhar 2 box office Day 0: 43 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 1: 102.55 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 2: 80.72 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 3: 113 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 4: 114.85 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 5: 65 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 6: 56.60 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 7: 48.75 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 8: 49.70 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 9: 41.5 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 10: 62.85 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 11: 68.10 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 12: 25.30 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 13: 27.75 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 14: 20.10 करोड़

टोटल कलेक्शन: 920.02 करोड़

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ ने दिलाई करण जौहर को 70 के दशक के सिनेमा की याद, रणवीर को लेकर क्या कह दिया?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola