फरार वारंटियों को शीघ्र करें गिरफ्तार:एसपी
Updated at : 23 Jul 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी ने किया बोरियो थाना का निरीक्षण बोरियो : पुलिस कप्तान पी मुरूगन ने शनिवार को बोरियो थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई व रंगरोगन को देख कर बोरियो थाना पुलिस टीम को धन्यवाद दिया. वहीं लंबित कांडों का अवलोकन करते अविलंब निष्पादन व फरार वारंटियों को जल्द गिरफ्तार […]
विज्ञापन
एसपी ने किया बोरियो थाना का निरीक्षण
बोरियो : पुलिस कप्तान पी मुरूगन ने शनिवार को बोरियो थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई व रंगरोगन को देख कर बोरियो थाना पुलिस टीम को धन्यवाद दिया. वहीं लंबित कांडों का अवलोकन करते अविलंब निष्पादन व फरार वारंटियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. 100 नंबर के प्रति क्षेत्र के लोगों काे जागरूक करने का निर्देश दिया. विगत 16 जुलाई को थाना परिसर में मनाया गया थाना दिवस की समीक्षा की. साथ ही अपराधिक छवि के लोगों पर पैनी नजर रखते हुए रात्रि गश्ती में तेज करने का निर्देश दिया. मौके पर डीएसपी ललन प्रसाद, इंस्पेक्टर कपिलदेव प्रसाद केशरी, एसआइ राजेश टुडू एएसआइ मनोज सिंह, विनय सिह, महेंद्र चौबे सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




