2.62 लाख बच्चे पियेंेगे पोलियो खुराक

Updated at : 03 Jul 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
2.62 लाख बच्चे पियेंेगे पोलियो खुराक

अभियान डीसी व सीएस ने पिलायी खुराक, लोगों से की अभियान को सफल बनाने की अपील 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलायें, जिससे जिला पूर्णरूपेण पोलियोमुक्त हो सके. ये बातें डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने रविवार को स्टेशन प्रांगण में आयोजित पोलियो शिविर में बच्चे को दवा पिलाने […]

विज्ञापन

अभियान डीसी व सीएस ने पिलायी खुराक, लोगों से की अभियान को सफल बनाने की अपील

0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलायें, जिससे जिला पूर्णरूपेण पोलियोमुक्त हो सके. ये बातें डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने रविवार को स्टेशन प्रांगण में आयोजित पोलियो शिविर में बच्चे को दवा पिलाने के क्रम में कहा. उन्होंने कहा कि पोलियो अभियान चलने से लोगों में जागरूकता आयेगी.
वहीं सीएस डॉ बी मरांडी ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों व शहरी क्षेत्र में 2 लाख 62 हजार 232 बच्चों के बीच पोलियो की दवा पिलायी जायेगी. मौके पर सीएस डॉ बी मरांडी, एसीएमओ डॉ एके मंडल, डॉ दिनेश तुरी, सीओ रामनरेश सोनी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ए कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे.
बोरियो प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया. सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चौरसिया, बोरियो संथाली शर्मा टोला में पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी सहित एनी बूथों पर ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों ने अभियान का शुभारंभ किया. जबकि मंडरो प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के कई क्षेत्रों में भी पोलियो की दवा पिलायी गयी. डीसीने ग्रामीणों से अभियान को सफल बनाने की अपील की. कहा घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलायी जायेगी.
साहिबगंज/बोरियो/मंडरो : 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलायें, जिससे जिला पूर्णरूपेण पोलियोमुक्त हो सके. ये बातें डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने रविवार को स्टेशन प्रांगण में आयोजित पोलियो शिविर में बच्चे को दवा पिलाने के क्रम में कहा. उन्होंने कहा कि पोलियो अभियान चलने से लोगों में जागरूकता आयेगी. वहीं सीएस डॉ बी मरांडी ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों व शहरी क्षेत्र में 2 लाख 62 हजार 232 बच्चों के बीच पोलियो की दवा पिलायी जायेगी.
मौके पर सीएस डॉ बी मरांडी, एसीएमओ डॉ एके मंडल, डॉ दिनेश तुरी, सीओ रामनरेश सोनी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ए कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे. बोरियो प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया. सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चौरसिया, बोरियो संथाली शर्मा टोला में पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी सहित एनी बूथों पर ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों ने अभियान का शुभारंभ किया. जबकि मंडरो प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के कई क्षेत्रों में भी पोलियो की दवा पिलायी गयी. डीसीने ग्रामीणों से अभियान को सफल बनाने की अपील की. कहा घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola