बिहार के इस जिले में 1 लाख 70 हजार रिश्वत लेते पेशकार गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

Updated:
विज्ञापन
munger vigilance news

मुंगेर में निगरानी की टीम ने पेशकार को रंगेहाथ पकड़ा

Bihar News: भ्रष्टाचार के खिलाफ मुंगेर में बड़ी कार्रवाई हुई है. निगरानी विभाग ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के पेशकार मुकेश कुमार को 1.70 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक बड़ी कार्रवाई हुई है. जिसने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है. निगरानी विभाग की टीम ने मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में छापेमारी कर पेशकार मुकेश कुमार को 1 लाख 70 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

कोर्ट केस के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पेशकार एक जमीन संबंधित कोर्ट केस में मदद करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था. पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद पूरे मामले की गुप्त जांच शुरू की गई. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई.

जाल बिछाकर किया गया ट्रैप ऑपरेशन

निगरानी विभाग ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया. जैसे ही आरोपी ने तय रकम ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया. इस पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया था, ताकि आरोपी को भनक न लग सके.

आयुक्त कार्यालय में मची अफरा-तफरी

इस गिरफ्तारी के बाद प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सरकारी दफ्तर के भीतर इस तरह की कार्रवाई ने न सिर्फ कर्मचारियों को चौंका दिया, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

बड़े नेटवर्क की भी हो रही जांच

फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. निगरानी विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इस घूसखोरी के मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. आशंका जताई जा रही है कि यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को मुंगेर में बड़ी ट्रैप ऑपरेशन के रूप में देखा जा रहा है. इसने साफ संकेत दिया है कि अब रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Also Read: बिहार के 80 हजार स्कूलों का बदलेगा टाइम टेबल, 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट, सुबह 6:30 बजे से लगेगी क्लास

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन