पिकअप की टक्कर से दो वर्षीय बालक घायल

Updated at : 30 Jun 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से दो वर्षीय बालक घायल

बोरियो : थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार समीप गुरुवार दोपहर पिकअप (डब्लूबी57सी3436) वैन की चपेट में आने से बोरियो संताली निवासी छोटा मताल टुडू का दो वर्षीय बालक बुधु टुडू गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने पिकअप को […]

विज्ञापन

बोरियो : थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार समीप गुरुवार दोपहर पिकअप (डब्लूबी57सी3436) वैन की चपेट में आने से बोरियो संताली निवासी छोटा मताल टुडू का दो वर्षीय बालक बुधु टुडू गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने पिकअप को जब्त कर मामले की सूचना बोरियो थाना को दी. साथ ही घायल के उपचार हेतु सीएचसी में भरती कराया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चौरसिया ने घायल का प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया.

साथ ही बताया कि घायलो के दाये पैर की जांघ व पेट पर गंभीर चोट लगी है. प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बोआरीजोर की ओर से तेज रफ्तार पिकअप बोरियो की ओर आ रही थी. इसी क्रम में सड़क किनारे खड़े दो वर्षीय बुधु टुडू को धक्का मार दिया. बोरियो थाना प्रभारी सुशील कुमार ने पिकअप को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर रही है.

प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर दोपहर हुई घटना
दायीं जांघ व पेट में लगी है गंभीर चोट
पुलिस ने पिकअप जब्त कर चालक को लिया हिरासत में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola