जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस 4 अप्रैल तक कैंसिल, घर से निकलने से पहले देखें अपडेट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Apr 2026 5:54 PM
जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस की सांकेतिक फोटो
Express Cancelled: जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस को टेक्निकल कारणों से 4 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है. बार-बार रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है. इस ट्रेन से जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Express Cancelled: बिहार के सीमांचल इलाके में चलने वाली जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस को टेक्निकल कारणों से 4 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है. कटिहार रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के संचालन में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा.
पहले भी कई बार रद्द हुई
यह ट्रेन पहले भी कई बार टेक्निकल कारणों से रद्द होती रही है. बार-बार रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. वो लोग ज्यादा परेशान हैं जो रोजाना या हफ्ते में कई बार इस ट्रेन से सफर करते हैं. इस रूट पर यात्रा करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है.
कहां- कहां से गुजरती है ट्रेन
यह ट्रेन अररिया, कटिहार और आसपास के कई जिलों से होकर गुजरती है. इससे बड़ी संख्या में यात्री जुड़े हुए हैं. ट्रेन बंद रहने से न केवल आम यात्रियों को दिक्कत होती है, बल्कि व्यापार और शिक्षा से जुड़े काम भी प्रभावित होते हैं.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से थोड़ी असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है. रेलवे ने बताया कि तकनीकी समस्याओं को जल्द ठीक कर लिया जाएगा और ट्रेन को फिर से नियमित रूप से चलाया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
यात्री की बढ़ी परेशानी
यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेन पर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी काफी हद तक निर्भर करती है. अचानक ट्रेन रद्द होने से उन्हें दूसरी व्यवस्था करनी पड़ती है, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती है. कई लोगों को जरूरी काम छोड़ना भी पड़ जाता है.
रेल संगठनों का कहना है कि अगर तकनीकी समस्याएं बार-बार आ रही हैं, तो रेलवे को इसका परमानेंट समाधान निकालना चाहिए. लगातार रद्द होने से रेलवे की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ता है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में जाति, इनकम और निवास प्रमाण पात्र बनाने के बदले नियम, देखिये लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










