ज्वेलरी दूकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरोें ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

Updated:
विज्ञापन

मामले की जांच करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

कटिहार के मनिहारी में एसके ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिससे पुलिस की जांच तेज हो गई है।

विज्ञापन

मनिहारी (कटिहार) . मनिहारी नगर के क्रांतिचौक में एसके ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद है. सेन्ट्रल बैंक के सामने दुकान शटर तोड़ चोरी की घटना से लोग दहशत में है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकानदार सुशील कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली. दुकान आने पर देखा कि दुकान का शटर टूटा था. पुलिस को सूचना दी गयी. दो लाख रूपये से अधिक का आभूषण चोरी हुआ है. लाॅकर चोर तोड़ नहीं पाया. सूचना पर पुलिस पहुंची. एफएसएल की टीम को बुलाया गया. टीम ने जांच किया. मनिहारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला की जांच करते हुए आगे कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन