डीएम के निर्देश पर डंडखोरा के स्कूल पहुंचे डीसीएलआर
टिकैली स्कूल में बच्चों को गणित पढ़ाते डीसीएलआर शशांक वर्णवाल | Prabhat Khabar Network
भूमि सुधार उप समाहर्ता शशांक वर्णवाल ने डंडखोरा के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का दौरा किया. उन्होंने कक्षा 9वीं के छात्रों को गणित में द्विघात समीकरण और ग्राफ के बारे में पढ़ाया, जिससे छात्रों में सीखने की जिज्ञासा बढ़ी.
डंडखोरा (कटिहार) . जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने विद्यालयों में जाकर शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता करने की पहल के तहत शनिवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता शशांक वर्णवाल डंडखोरा के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, टिकैली पहुंचे. उन्होंने कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों की गणित की कक्षा ली. इस दौरान उन्होंने बच्चों को द्विघात समीकरण और ग्राफ से संबंधित विषय पढ़ाया.
आपके शहर में
गणित की मूल अवधारणाओं को समझाते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न प्रश्न हल करवाए और कई बच्चों को बोर्ड पर बुलाकर सवाल हल करने का मौका दिया. कक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की और पूछे गए सवालों के जवाब दिए. बच्चों में विषय को समझने की जिज्ञासा साफ दिखी. भूमि सुधार उप समाहर्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार लाना और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को बेहतर करना है. इस तरह की सहभागिता से बच्चों को प्रत्यक्ष मार्गदर्शन मिलता है और उनकी विषयगत समझ, आत्मविश्वास और सीखने की क्षमता बढ़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए