राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में उत्साह व उमंग के साथ मनाया शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस के मौके पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक व विद्याथी | Prabhat Khabar Network
कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षकों के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए. छात्रों ने प्रदर्शनी-सह-बिक्री में अपने बनाए उत्पादों को प्रदर्शित कर उद्यमिता कौशल का परिचय दिया.
कटिहार. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षक दिवस पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास व उत्साह के साथ किया गया. आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रवि कुमार के मार्गदर्शन में किया गया. संस्थान की सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने अपने-अपने शिक्षकों के साथ शिक्षक दिवस समारोह में उत्साह पूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत महान शिक्षाविद् व भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन कर की गयी. विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शिक्षा के प्रति योगदान व आदर्शों को स्मरण किया. शिक्षक दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण प्रदर्शनी-सह-बिक्री रहा. जिसमें विशेष रूप से विद्युत अभियंत्रण के पंचम सेमेस्टर व यांत्रिक अभियंत्रण के पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की.
आपके शहर में
अलग-अलग उत्पाद कर की गई बिक्री
विद्यार्थियों द्वारा अपने तकनीकी ज्ञान, रचनात्मकता व उद्यमिता कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न उपयोगी उत्पाद तैयार किए तथा उनकी बिक्री भी की गयी. विशेष रूप से विद्युत शाखा के विद्यार्थियों ने अपशिष्ट एवं अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी उत्पाद तैयार कर उन्हें बिक्री के लिए प्रदर्शित किया. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा. प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यवसायिक सोच को विकसित करना तथा उन्हें अपने तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप से व्यवसाय में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित करना था. विद्यार्थियों ने उत्पाद निर्माण से लेकर उसकी प्रस्तुति, मूल्य निर्धारण व बिक्री तक की प्रक्रिया को स्वयं संचालित कर अपने उद्यमशील कौशल का परिचय दिया.
गतिविधियों में छात्रों ने लिया भाग
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का भी आयोजन किया. शिक्षकों ने खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया. जिससे समारोह का वातावरण और भी खुशनुमा एवं आनंदमय हो गया. कार्यक्रम के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने प्रेरणादायक भाषण, गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए