प्रमाण पत्र नहीं बनने से नाराज छात्र-छात्राओं ने बीडीओ को घेरा

Updated at : 30 Jun 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमाण पत्र नहीं बनने से नाराज छात्र-छात्राओं ने बीडीओ को घेरा

साहिबगंज : जाति आय निवास प्रमाण पत्र नहीं बनने से नाराज छात्रों ने गुरुवार को सदर बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार का घेराव किया. छात्र आकाश कुमार, वंशीधर मंडल, किरण देवी, राजेश मंडल, प्रवीण मिश्रा, मो नवाब, श्रवण कुमार, श्वेता कुमारी, पिंकी कुमारी, रवि कुमार, संतोष कुमार ने बीडीओ से मिलकर जाति आय निवास प्रमाण पत्र में […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जाति आय निवास प्रमाण पत्र नहीं बनने से नाराज छात्रों ने गुरुवार को सदर बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार का घेराव किया. छात्र आकाश कुमार, वंशीधर मंडल, किरण देवी, राजेश मंडल, प्रवीण मिश्रा, मो नवाब, श्रवण कुमार, श्वेता कुमारी, पिंकी कुमारी, रवि कुमार, संतोष कुमार ने बीडीओ से मिलकर जाति आय निवास प्रमाण पत्र में कर्मचारी व सीआइ कर्मचारी के बिना प्रमाण नहीं बनने पर नाराजगी जतायी. कहा : कर्मचारी कभी बैठता है, कभी गायब हो जाता है.

सुबह 8 बजे से फार्म में सिग्नेचर के लिये चक्कर काट रहे हम सभी का जरूरी कागजात नहीं बन पा रहा है तो एक माह बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बना है. जिससे आवेदन में दिक्कत हो रही है. इधर बीडीओ ने छात्राओं की समस्या को लेकर अविलंब दूर करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola