करणपुरातो से गुम हुआ किशोर तीनपहाड़ में मिला

Updated at : 28 Jun 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
करणपुरातो से गुम हुआ किशोर तीनपहाड़ में मिला

साहिबगंज : मंडरो प्रखंड के हाथमारी गांव निवासी सुशील मरांडी उम्र 13 वर्ष पिछले दिनों शादी समारोह में सिडरगड़िया गांव गया था. आने के क्रम में वह करणपुरातो स्टेशन पर अपने साथी से बिछड़ गया. इसके बाद उसके पिता ने साहिबगंज जीआरपी थाने में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. अंतत: सूचना के आधार […]

विज्ञापन
साहिबगंज : मंडरो प्रखंड के हाथमारी गांव निवासी सुशील मरांडी उम्र 13 वर्ष पिछले दिनों शादी समारोह में सिडरगड़िया गांव गया था. आने के क्रम में वह करणपुरातो स्टेशन पर अपने साथी से बिछड़ गया.
इसके बाद उसके पिता ने साहिबगंज जीआरपी थाने में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. अंतत: सूचना के आधार पर वह तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के समीप गुप्ता स्वीट्स दुकान से बरामद हुआ. इसके बाद तीनपहाड़ जीआरपी ने सुशील मरांडी को साहिबगंज जीआरपी को सौंप दिया. उसने सुशील को उसके पिता को सौंप दिया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मैं अपने साथ से बिछड़ कर भागलपुर पहुंच गया, फिर डाउन हावड़ा ट्रेन से तीनपहाड़ आ गया. उदास व बेबस देखकर दुकानदार ने मुझे अपने पास रख लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola