खूबसूरत होंगी शहर की सड़कें

साहिबगंज : सरकार व प्रशासन की जो प्लानिंग है यदि ऐसा हो जाता है तो साहिबगंज बड़े शहरों की श्रेणी में खड़ा हो जायेगा. डीसी ने गुरुवार को स्थानीय बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, आम जनता के साथ बैठक कर सरकार की मंशा को रखा है. लोगों ने भी इस प्लानिंग की सराहना की है. हां इतना कहा […]
साहिबगंज : सरकार व प्रशासन की जो प्लानिंग है यदि ऐसा हो जाता है तो साहिबगंज बड़े शहरों की श्रेणी में खड़ा हो जायेगा. डीसी ने गुरुवार को स्थानीय बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, आम जनता के साथ बैठक कर सरकार की मंशा को रखा है. लोगों ने भी इस प्लानिंग की सराहना की है. हां इतना कहा है कि शहर खूबसूरत बनाने के दौरान यहां के धरोहर व गौरव को कोई नुकसान ना हो. यह बैठक समाहरणालय सभागार में नगर पर्षद की थी.
इसकी अध्यक्षता भी डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया कर रहे थे. डीसी ने कहा कि इस प्लानिंग के तहत शहर सुंदर तो होगा ही यहां का ट्रैफिक जाम मुक्त हो जायेगा. बैठक में परामर्शी कंपनी एमएस एक्वा पंपस वेंचर लिमिटेड ने इस प्लानिंग की बारीकियों को समझाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




