पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट के लिए 160 एकड़ जमीन चिन्हित, चार अप्रैल तक पूरी होगी प्रक्रिया

पीरपैंती थर्मल पावर प्रोजेक्ट (AI फोटो)
Power Project: पीरपैंती थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है. कुल 160 एकड़ से ज्यादा जमीन चिन्हित की गई है. इससे 288 किसान प्रभावित होंगे. सामाजिक प्रभाव आकलन भी जारी है.
Power Project: पीरपैंती में बनने वाले थर्मल पावर प्लांट के लिए रेलवे कॉरिडोर और सड़क निर्माण का काम अब तेज होने वाला है. इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. भू-अर्जन विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 160.43 एकड़ जमीन चिन्हित की है. इस परियोजना के तहत पीरपैंती अंचल के सात मौजों खिदरपुर, इमामनगर, बसंतपुर, ककरघट, हरिणकोल, महेशराम और चौधरी बसंतपुर में जमीन ली जाएगी. इन सभी इलाकों के करीब 288 किसानों की जमीन इस प्रोजेक्ट में शामिल होगी.
4 अप्रैल तक पूरा होगा काम
सबसे ज्यादा जमीन बसंतपुर मौजा से ली जा रही है. यहां करीब 65.99 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है, जिससे लगभग 100 किसान प्रभावित होंगे. सबसे कम जमीन महेशराम मौजा से ली जा रही है, जहां सिर्फ एक किसान की करीब 1.56 एकड़ जमीन शामिल है. भू-अर्जन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके तहत सामाजिक प्रभाव आकलन (Social Impact Assessment) का काम भी किया जा रहा है, जिसे 4 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
किन- किन बातों का रखा जायेगा ध्यान
इस आकलन में कई अहम बातें देखी जाएंगी. जैसे जिन किसानों की जमीन ली जा रही है. उनसे बातचीत की जाएगी, इलाके का निरीक्षण होगा, लोक सुनवाई आयोजित की जाएगी और यह भी देखा जाएगा कि कितने परिवार इस परियोजना से प्रभावित होंगे. साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि कौन-कौन सी जमीन और संपत्तियां प्रभावित होंगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा. कोशिश यही है कि प्रोजेक्ट समय पर शुरू हो और लोगों को कम से कम परेशानी हो. इस रेलवे कॉरिडोर और सड़क के बनने से इलाके में उद्योग, रोजगार और कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा. साथ ही पावर प्लांट के लिए जरूरी संसाधनों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में जाति, इनकम और निवास प्रमाण पात्र बनाने के बदले नियम, देखिये लेटेस्ट अपडेट
जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस 4 अप्रैल तक कैंसिल, घर से निकलने से पहले देखें अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




