2549 करोड़ की रेल परियोजना से बदलेगी बिहार की तस्वीर, अंग, कोसी, सीमांचल और झारखंड को मिलेगा सीधा रेल संपर्क

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Vikramshila Kataria Rail Link: बिहार में रेल संपर्क को नई मजबूती देने वाली विक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है. यह महत्वाकांक्षी परियोजना अंग, कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्रों को सीधे जोड़ेगी और झारखंड तक रेल संपर्क मजबूत करेगी. परियोजना के पूरा होने से व्यापार, कृषि और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

भागलपुर से संजीव झा की रिपोर्ट

Vikramshila Kataria Rail Link: बिहार के रेल नेटवर्क को नई मजबूती देने वाली विक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. करीब 2,549 करोड़ रुपये की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना अंग, कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र को सीधे जोड़ने के साथ झारखंड तक रेल संपर्क को मजबूत करेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और तकनीकी कार्यों में भी तेजी आई है.

अंग, कोसी, सीमांचल और झारखंड के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी

इस परियोजना के तहत बनने वाला रेल पुल उत्तर दिशा में कटरिया और नवगछिया को दक्षिण दिशा में विक्रमशिला और शिवनारायणपुर से जोड़ेगा. इसके पूरा होने के बाद भागलपुर, कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. साथ ही झारखंड के कई इलाकों तक सीधी रेल कनेक्टिविटी विकसित होगी.

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह रेल लाइन दैनिक यात्रा को आसान बनाएगी. वहीं बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम और कम समय में पूरी हो सकेगी.

परियोजना की प्रगति, अगले तीन महीने अहम

रेलवे के अनुसार परियोजना का टेंडर पूरा हो चुका है और मिट्टी की जांच (सॉयल टेस्ट) भी पूरी कर ली गई है. अगले तीन महीनों में मुख्य रेल पुल की डिजाइन को अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी है.

इसके अलावा परियोजना के लिए आवश्यक 180 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. रेलवे का लक्ष्य सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू करना है.

व्यापार और कृषि को मिलेगा बड़ा लाभ

नई रेल लाइन बनने के बाद कोसी और सीमांचल क्षेत्र के कृषि उत्पादों को भागलपुर और अंग क्षेत्र के बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा. इससे किसानों, व्यापारियों और स्थानीय उद्योगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है.

बेहतर रेल संपर्क से माल परिवहन की लागत और समय दोनों में कमी आएगी, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.

बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Vikramshila Kataria Rail Link: पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

रेल परियोजना का लाभ पर्यटन क्षेत्र को भी मिलेगा. झारखंड के यात्रियों के लिए नेपाल, दार्जिलिंग और बिहार के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचना अधिक आसान होगा. वहीं भागलपुर और विक्रमशिला जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम



विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन