सभा स्थल पर राजनीतिक दल का झंडा लगाने पर रोक
Updated at : 23 Jun 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

हूल दिवस. एसडीओ ने तय की रैली निकालने की समय सीमा हूल दिवस की तैयारी शुरू हो गयी है. एसडीओ ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियोें के साथ बैठक कर तय समय पर रैली निकालने का निर्देश जारी किया है. सुरक्षा के मद्देनजर कई अहम निर्णय लिये गये. बरहेट : प्रखंड कार्यालय परिसर के मनरेगा […]
विज्ञापन
हूल दिवस. एसडीओ ने तय की रैली निकालने की समय सीमा
हूल दिवस की तैयारी शुरू हो गयी है. एसडीओ ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियोें के साथ बैठक कर तय समय पर रैली निकालने का निर्देश जारी किया है. सुरक्षा के मद्देनजर कई अहम निर्णय लिये गये.
बरहेट : प्रखंड कार्यालय परिसर के मनरेगा भवन स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में साहिबगंज अनुमंडलाधिकारी अमित प्रकाश ने हूल दिवस को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में 30 जून को क्रांति स्थल पचकठिया से राजनीतिक दलों द्वार निकाले जाने वाले रैलियों के लिये समय का निर्धारण किय गया. जिसमें झामुमो को सुबह 9-9:30 तक, भाजपा को 10-10:30 तक का समय क्रांति स्थल से रैली निकालने के लिये निर्धारित किया गया.
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया गया कि यदि किसी भी राजनीतिक दल का रैली जा रहा हो इस दौरान मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार का काफिला गुजरने की स्थिति में प्रखंड अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से रैली को सड़क के दोनों किनारे पंक्तिबद्ध कर लेंगे. इसके साथ ही प्रस्ताव लिया गया कि सरकारी सभा स्थल सरकारी भवन क्रांति स्थल पर किसी भी राजनीतिक दल का झंडा व बैनर नहीं लगाया जायेगा.
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने का लिया िनर्णय: ट्रैफिक व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से निर्णय लिया गया कि 30 जून के पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन बरहेट बाजार के बाहर ही रोक दिया जायेगा. जिसमें बोरियो से आने वाले वाहन को पचकठिया बाजार में, दुमका से आने वाले वाहन को तीन मुहानी चौक से पूर्व, बरहरवा की ओर से आने वाले वाहन को शिवगादी चौक पर ही रोक दिया जायेगा ताकि आवागमन में कठिनाई न हो. इसके साथ ही वन-वे रास्ता निर्धारित किया गया जिसमें भोगनाडीह के लिये बरहेट से प्रवेश करने के बाद लालमाटी, कदम होकर ही वाहनों को निकलना है.
इसके अलावे कई अन्य बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. मौके पर पुलिस उपाधीक्षक लल्लन प्रसाद, बरहेट बीडीओ राजीव कुमार, बरहेट थाना प्रभारी मनोज कुमार, प्रधान सहायक अनवर अली के अलावे भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राजेंद्र ठाकुर, सुबोध गुप्ता, बालक चंद्र शाह, चार्लेस सोरेन, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कमरूल हक, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी, समसुल अंसारी, देव सोरेन उर्फ बल्लू, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष अजय ठाकुर, झाविमो के दिलीप सिंह, संतोषी मरांडी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




