हूल दिवस की व्यवस्था देखने भोगनाडीह पहुंचा प्रशासन

बरहेट : 30 जून को 63वें हूल दिवस की तेचयारी का जायजा लेने डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया एवं एसपी पी मुरुगन भोगनाडीह गांव बुधवार को पहुंचे. भोगनाडीह पहुंचने के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से एवं ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बरहेट बाजार के तीन मोहानी चौक, कदमा लालमाटी चौक जाकर […]
बरहेट : 30 जून को 63वें हूल दिवस की तेचयारी का जायजा लेने डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया एवं एसपी पी मुरुगन भोगनाडीह गांव बुधवार को पहुंचे. भोगनाडीह पहुंचने के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से एवं ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बरहेट बाजार के तीन मोहानी चौक, कदमा लालमाटी चौक जाकर सुरक्षा पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया.
इसके पश्चात पदाधिकारियों की टीम भोगनाडीह एकलव्य विद्यालय, स्टेडियम, हेलीपैड स्थल, प्रतिमा स्थल, पंचायत मंडप पहुंच कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा पंचायत मंडप में बैठक कर बिंदुओं पर आपस में विचार विमर्श किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मुरुगन ने बरहेट थाना प्रभारी मनोज कुमार को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. भीभीआइपी व मंत्री तथा संभावित मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कई दिशा निर्देश दिये.
मौके पर एसडीओ अमित प्रकाश, डीएसपी ललन प्रसाद, इंस्पेक्टर कपिलदेव प्रसाद केशरी, बरहेट बीडीओ राजीव कुमार, बरहेट थाना प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई सुशील कुमार, कनीय अभियंता मो गफ्फार के अलावे अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




