अरमान और अभिरा के रिश्ते में दरार, मेहर की एंट्री से बढ़ा नया ड्रामा

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में अभिरा और अरमान
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. मायरा ने अरमान के सामने मेहर से शादी की शर्त रख दी है. इस फैसले से रिश्तों में खलबली मच गई है और अभिरा- अरमान के बीच दूरी बढ़ती दिख रही है. पढ़िए लेटेस्ट एपिसोड का अपडेट…
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों अपने इमोशनल और ट्विस्ट से भरे ट्रैक की वजह से दर्शकों को बांधे हुए है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत ममता, मनीषा और काजल के संगीत फंक्शन से होती है, जहां शानदार डांस परफॉर्मेंस होती है. अपनी मां को स्टेज पर देख दिशा भावुक हो जाती है और अभिरा को धन्यवाद देती है. अभिरा भी उसे समझाती है कि वह हमेशा अपनी मां का हौसला बढ़ाती रहे.
बारिश वाली रात को भूलना चाहता है अरमान
वहीं दूसरी तरफ अरमान काफी उलझन में नजर आता है. वह अभिरा से बचता रहता है. जब अभिरा उससे सवाल करती है, तो अरमान साफ कह देता है कि वह उस बारिश वाली रात को भूल जाना चाहता है. दोनों के बीच दूरी बढ़ती दिखती है, हालांकि, अंदर ही अंदर इमोशंस अभी भी जिंदा हैं. इसी बीच कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब मायरा अपनी शर्त सामने रखती है. अभिरा पहले इसे सपना समझती है, लेकिन हकीकत में मायरा सच में अरमान से मेहर से शादी करने की बात कह देती है. यह सुनकर अरमान पूरी तरह हिल जाता है.
अरमान के लिए प्यार इजहार करती है मेहर
उधर, विद्या इस फैसले से खुश नजर आती है और मेहर से सीधे उसके दिल की बात पूछती है. मेहर भी बिना हिचकिचाए अरमान के लिए अपने प्यार का इजहार कर देती है. विद्या उसे गले लगाकर आशीर्वाद देती है और भरोसा दिलाती है कि मायरा अरमान को मना लेगी. पूरा सीन बेहद इमोशनल हो जाता है, खासकर जब अभिरा सब कुछ खामोशी से देखती रहती है. एपिसोड का अंत अभिरा और विद्या की उस खामोश नजर से होता है, जिसमें बहुत कुछ कह दिया जाता है, बिना कुछ बोले ही.
यह भी पढे़ंं: भूत बंगला की रिलीज डेट बदली, क्या धुरंधर 2 है वजह? जानिए सबकुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




