शादी का झांसा देकर संबंध बनानेवाला युवक गिरफ्तार
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 30 Mar 2026 8:23 PM
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
खलारी. खलारी थाना क्षेत्र की एक युवती ने नबीनगर (औरंगाबाद) निवासी चंदन कुमार के विरुद्ध विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69/89 के तहत मामला दर्ज किया गया है. युवती ने थाना में दिये गये आवेदन में बताया कि आरोपी से उसकी मित्रता इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गयी. युवती का कहना है कि चंदन कुमार खलारी अपने एक रिश्तेदार के यहां आता-जाता था, जिससे दोनों की मुलाकातें बढ़ीं. शिकायत के अनुसार आरोपी ने विवाह करने का भरोसा देकर पिछले डेढ़ वर्षों में कई बार शारीरिक संबंध बनाया. युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान एक बार दवा खिला कर उसका गर्भपात भी कराया गया. युवती का आरोप है कि जब उसने विवाह के लिए दबाव बनायी, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के स्वजनों द्वारा आपसी समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी. अंततः युवती ने थाना में शिकायत दर्ज करायी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










