क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को निबटाया जायेगा : डीएसपी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय खलारी में बुधवार को क्षेत्र के व्यवसायियों की बैठक हुई. अध्यक्षता डीएसपी रामनारायण चौधरी ने की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय खलारी में बुधवार को क्षेत्र के व्यवसायियों की बैठक हुई. अध्यक्षता डीएसपी रामनारायण चौधरी ने की. बैठक का उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करना तथा बाजार क्षेत्र में यातायात एव सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना था. बैठक में व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को प्रमुखता से रखा. उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार में दिनभर भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश, सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहनों तथा बढ़ते अतिक्रमण के कारण आये दिन घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे न केवल आम लोगों को परेशानी होती है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं. व्यवसायियों ने व्यस्त समय में बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की मांग की. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, बिजली के झूलते तारों की समस्या के समाधान, अतिक्रमण हटाने और बाजार क्षेत्र में नियमित संध्या गश्त बढ़ाने की मांग भी की गयी. व्यापारियों ने क्षेत्र में नशाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने, तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की भी मांग रखी. डीएसपी ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उसके समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की. बैठक में खलारी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शत्रुंजय सिंह, सुशील अग्रवाल, राजेंद्र चौहान, पंकज मिश्रा, अमित विश्वास, मुकेश सोनी, अनिल सोनी, बलवीर सिंह, रघुवीर केसरी, असलम, राजेश सोनी, पवन गुप्ता, अमित गुप्ता, बिष्णु गोयल, संतोष सोनी, विवेक चौरसिया व अन्य व्यवसायी उपस्थित थे.

व्यापारियों की समस्याओं से अवगत हुए डीएसपी

बाजार में जाम व सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

10 खलारी 07:- डीएसपी कार्यालय की बैठक में शामिल खलारी के व्यवसायी.B

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola