झारखंड के 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 20 जिलों को मानसून देगा राहत
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 11 Jul 2025 6:06 AM
झारखंड के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.
Yellow Alert of Heavy Rain: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में एक जून से अब तक 482.8 मिमी बारिश हो चुकी है. वहीं, पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 852.2 मिमी बारिश हुई है. जबकि, यहां सामान्य वर्षापात 328.7 मिमी ही है. यानि यहां अब तक 159 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है. इधर, राजधानी में अब तक 736.4 मिमी बारिश हो चुकी है. जबकि, इस समय सामान्य वर्षापात 296.1 मिमी है. यानि यहां अब तक 149 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है.
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में शुक्रवार 11 जुलाई को कम से कम 4 जिलों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने इन 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है झारखंड में फिलहाल बारिश पूरी तरह से समाप्त नहीं होनेवाली है. लेकिन, कुछ इलाकों में लोगों को कुछ-कुछ समय के अंतराल में इससे थोड़ी राहत मिल सकती है. 15 जुलाई को साइक्लोनिक सर्कुलेशन का रुख बिहार की ओर होने की संभावना है. इससे झारखंड के कई जिले के लोगों को लगातार हो रही बारिश से राहत मिल सकती है.
गढ़वा, पलामू समेत 4 जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (11 जुलाई) को राज्य के 4 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. अन्य जिलों में बादल छाये रह सकते हैं. कहीं-कहीं तेज हवा के झोंकों के साथ रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है.
12 जुलाई के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट
वहीं, 12 जुलाई को गरज और वज्रपात के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए पूरे राज्य में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. जबकि, 13 जुलाई को गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिम सिंहभूम के किसी-किसी इलाके में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा.
14 जुलाई को 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
इसी प्रकार 14 जुलाई को बोकारो, धनबाद, रामगढ़ के कुछ हिस्से, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इन जिलों में भी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. जबकि, अन्य जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
40 दिन में पूर्वी सिंहभूम में 852.2 मिमी, रांची में 736.4 मिमी बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में एक जून से अब तक 482.8 मिमी बारिश हो चुकी है. वहीं, पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 852.2 मिमी बारिश हुई है. जबकि, यहां सामान्य वर्षापात 328.7 मिमी ही है. यानि यहां अब तक 159 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है. इधर, राजधानी में अब तक 736.4 मिमी बारिश हो चुकी है. जबकि, इस समय सामान्य वर्षापात 296.1 मिमी है. यानि यहां अब तक 149 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है.
5 जिले में अब भी सामान्य से कम बारिश
झारखंड के 5 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है. देवघर में अब तक 204.2 मिमी(28 प्रतिशत कम) बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षापात 283.8 मिमी है. गढ़वा में अब तक 150.7 मिमी(30 प्रतिशत कम) बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षापात 215.6 मिमी बारिश है. गोड्डा में अब तक 190.6 मिमी(27 प्रतिशत कम) बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षापात 260.2 मिमी है. पाकुड़ में अब तक 278.2 मिमी(19 प्रतिशत कम) बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षापात 342.2 मिमी है. इसी प्रकार साहिबगंज में अब तक 274.3 मिमी(23 प्रतिशत कम) बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षापात 354.8 मिमी है. गुरुवार को सबसे अधिक हजारीबाग में 17.5 मिमी बारिश हई, जबकि बोकारो में 15 मिमी, मेदिनीनगर में तीन मिमी व जमशेदपुर में एक मिमी बारिश हुई. वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक घाटशिला(पूर्वी सिंहभूम) में 158.4 मिमी बारिश हुई.
24 घंटे में रांची में 52.4 मिमी बारिश हुई
बुधवार-गुरुवार को सबसे अधिक रांची में 52.4 मिमी बारिश हुई. लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. गुरुवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 10.4 मिमी बारिश हुई. जबकि, बुधवार रात से हो रही बारिश के कारण राजधानी की लगभग सभी सड़कें, तालाबें व कई मुहल्ले पानी से भर गये. लोगों का निकलना मुश्किल हो गया. पंडरा सहित पंचशील नगर में सबसे ज्यादा बारिश का पानी जमा हो गया. कुसुमबिहार, अशोक विहार, न्यू नगर बांधगाड़ी दीपाटोली आदि इलाके में पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी हुईं. डोरंडा स्थित बटम तालाब का एक तरफ का हिस्सा लगभग टूट जाने से आसपास में रहनेवाले लोग भयभीत हैं. शहर में सर्कुलर रोड, कांके रोड, कचहरी रोड, अपर बाजार, मेन रोड डेली मार्केट इलाका, हिंदपीढ़ी आदि इलाके में पानी भरने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया.
इसे भी पढ़ें
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में क्यों नहीं आयीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी?
Hazaribagh News: अपहरण के आरोपी के पिता को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, घर में लगा दी आग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










